UPSSSC ASO & ARO Recruitment : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक अनुसंधान अधिकारी (सांख्यिकी) की भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 05-Exam/2026 जारी किया है। इस अधिसूचना में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 929 खाली पदों की जानकारी दी गई है। योग्य उम्मीदवारों को 21 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 के बीच UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ये भर्ती पूरे 6.5 साल के बाद निकली है।
UPSSSC ASO और ARO भर्ती 2026 UPSSSC ASO & ARO Bharti :
UPSSSC ASO और ARO भर्ती 2026 उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक अनुसंधान अधिकारी के पदों को भरने के लिए शुरू की गई है। ये भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो राज्य सरकार के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। जिन उम्मीदवारों ने सांख्यिकी, गणित या वाणिज्य में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे इस भर्ती के लिए एलिजिबल हैं और उन्हें UPSSSC ASO सिलेबस 2026 जरूर देखना चाहिए।
भर्ती के लिए कितनी होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता Educational Qualification :
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए।
- भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, गणितीय सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्री, या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।
- DOEACC सोसायटी से कंप्यूटर में ‘O’ लेवल डिप्लोमा, या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में एक वर्षीय डिप्लोमा।
- देवनागरी लिपि में हिंदी की जानकारी।
UPSSSC Bharti 2026: How to Apply
- पहले Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Live Advertisement में जाकर संबंधित भर्ती (सहायक सांख्यिकी अधिकारी/रिसर्च ऑफिसर) के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
- आपके मोबाइल और ईमेल पर आए OTP को डालकर आगे बढ़ें।
- आपकी बेसिक (नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि, शिक्षा आदि) डीटेल्स अपने आप भर जाएगी।
- अब जिस पोस्ट के लिए आवेदन करना है, उसे भरें।
- अपनी पढ़ाई की डीटेल्स (कॉलेज का नाम, पासिंग ईयर, रोल नंबर, मार्क्स और सर्टिफिकेट की जानकारी) भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। ट
- अब आपका एक फॉर्म बनेगा, जिसमें 11 अंकों का नंबर होगा।
- इस फॉर्म को आप डाउनलोड करके सेव कर लें।
आयु सीमा (1 जुलाई, 2026 तक) Age Critaria:
उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित कट-ऑफ तिथि के अनुसार निर्धारित आयु सीमा को पूरा करते हैं।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
