एजुकेशन

SSC MTS & Havaldar Result 2023 Date: किसी भी वक्त एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट, यहां देखें कटऑफ मार्क्स

SSC MTS & Havaldar Result 2023 Date, Kab Aayega: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) किसी भी वक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार एसएससी एमटीएस और हवलदार की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 सितंबर से 14 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई थी।

Image

SSC MTS & Havaldar Result 2023 Date: यहां चेक करें एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

SSC MTS & Havaldar Result 2023 Date, Kab Aayega: एसएससी एमटीएस और हवलदार की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC MTS Result 2023) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) किसी भी वक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (SSC Havaldar Result 2023) सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

बता दें इस बार एसएससी सीबीआईसी और सीबीएन परीक्षा 1सितंबर से 14 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। प्रोविजनल आंसर की 17 सितंबर 2023 को जारी की गई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। साथ ही यहां आप एसएससी एमटीएस का क्वालीफाइंग मार्क्स और रिजल्ट की प्रक्रिया जान सकते हैं।

SSC MTS & Havaldar Result 2023: यहां करें चेक

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SSC MTS & Havaldar Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मेरिट लिस्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  6. सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  7. यदि यहां आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC MTS & Havaldar Cut Off: एसएससी एमटीएस क्वालीफाइंग मार्क्स

एसएससी एमटीएस के क्वालीफाइंग मार्क्स की बात करें, तो यहां सफल होने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत मार्क्स, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एमटीएस के कुल 1198 पद और सीबीआईसी में हवलदार के 360 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

SSC MTS & Havaldar Result: एसएससी हवलदार चयन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग के हवलदार के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीईटी परीक्षा के अंतर्गत पुरुष उम्मीदवारों को 15 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ क्वालीफाई करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article