SSC MTS Final Result 2020 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। बता दें टियर 2 के परिणाम जारी होने के बाद 05 सितंबर से 16 सितंबर 2022 तक दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इसके बाद आयोग ने आज फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें फाइनल राउंट यानी दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को बुलाया जाता है, जो टियर की परीक्षा में उत्तीर्ण होते होते हें। एसएससी एमटीएस टियर 2 की परीक्षाएं 8 मई 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 28 अगस्त को जारी किया गया था। इसमें सफल उम्मीदवारों के फाइनल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। इसमें सफल उम्मीदवार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में एमटीएस की भर्ती के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Final Result 2020, यहां करें चेक
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC MTS Final Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- ऊपर सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि लिस्ट में आपका नाम आ जाता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी
बीते कुछ दिन पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने एमटीएस टियर 1 परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों टियर 2 की भर्ती के लिए पात्र होंगेय़ टियर 2 की परीक्षा 6 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
