एजुकेशन

SSC MTS Final Answer Key 2024: जारी हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की, ssc.gov.in से ऐसे करें चेक

SSC MTS Final Answer Key 2024 Release: एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या खबर में दिए लिं​क से SSC MTS Final Answer Key 2024 Check Download कर सकते हैं।

Image

एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी

SSC MTS Final Answer Key 2024 Release: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से SSC MTS Final Answer Key 2024 Check and Download कर सकते हैं। इन आंसर की को एक निश्चित तारीख तक ही देखा जा सकेगा, इसलिए जल्द से जल्द SSC MTS Final Answer Key 2024 Download कर लें।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 26 मार्च को (SSC MTS Final Answer Key 2024 Release Date) मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2024 के साथ रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार 26 मार्च, 2025 (शाम 6:00 बजे) से 25 अप्रैल, 2025 (शाम 6:00 बजे) तक अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके SSC MTS Final Answer Key 2024 Pdf चेक कर सकते हैं।

Steps to Download SSC MTS Final Answer Key 2025:

  • एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने का तरीका देखें:
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।
  • Quick Links के नीचे देखें।
  • Answer Key पर क्लिक करें।
  • अब Multi-Tasking (Non-Techinal) Staff and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2024 : Uploading of Final Answer Key(s) along with Candidates' response Sheet(s) के सामने आंख या पीडीएफ वाले आइकन पर क्लिक करें।
  • अब एक पीडीएफ खुलेगी, यहां सबसे नीचे लिंक मिल जाएगा

कैसे देखें नोटिस

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।
  • Notice Board के नीचे देखें
  • Multi-Tasking (Non-Techinal) Staff and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2024 : Uploading of Final Answer Key(s) along with Candidates' response Sheet(s) के सामने आंख या पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।

एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा 2024 - 2025 में सामान्य, ओबीसी आदि जैसी विभिन्न श्रेणियों के आधार पर परीक्षा के लिए सही उत्तरों को बताया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article