एजुकेशन

SSC MTS Exam 2023: जारी हुआ एसएससी एमटीस व हवलदार परीक्षा का नया नोटिस, इनके लिए बेहद जरूरी

SSC MTS Exam 2023, SSC MTS & Havaldar Exam Notice 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के 1500 से अधिक पदों पर भर्ती के संबंध में एक नया नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC MTS Notice 2023

Photo : iStock

SSC MTS Recruitment 2023, SSC MTS & Havaldar Exam Notice 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार (SSC MTS & Havaldar Recruitment 2023) पदों पर भर्ती के संबंध में एक नया नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी एमटीएस नोटिस 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS Notice 2023: जारी हुआ नया नोटिस

आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, एमटीएस व हवलदार पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 21 जुलाई से पहले ही अप्लाई कर लें। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें क्योंकि ऐसे समय पर साइट क्रैश होने की भी संभावना रहती है। वहीं, तय समय के बाद आवेदन का भी दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

SSC MTS & Havaldar Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 25/27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एसएसी एमटीएस व हवलदार एग्जाम 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for SSC MTS & Havaldar Exam 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Apply सेक्शन में जाएं और एमटीएस पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेश प्रक्रिया पूरी करें और नए यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
SSC MTS & Havaldar Notice 2023 - Direct Link Here

SSC MTS & Havaldar Exam 2023: सितंबर में होगी परीक्षा

एमटीएस और हवलदार पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। यह परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!