एजुकेशन

SSC MTS Exam 2022: ssc.nic.in पर एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए पंजीकरण लिंक, देखें तरीका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 16, 2023, 01:01 PM IST

SSC MTS Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग 17 जनवरी, 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी करेगा। मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तिथि के लिए पूरी खबर देखें।

Image

एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण

Staff Selection Commission SSC MTS Exam 2022 Notification 17 जनवरी 2023 को जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार SSC Multi Tasking (Non Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination 2022 के लिए खुद को पंजीकृत करना चाहते हैं वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, क्योंकि नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि से पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

आमतौर पर कर्मचारी चयन आयोग एक महीने का वक्त देता है रजिस्ट्रेशन करने के लिए। चूंकि 17 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, और उसी दिन से पंजीकरण प्रक्रिया खुल जाएगी, ऐसे में जाहिर है 17 फरवरी 2023 तक मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण किया जा सकेगा।

कब होगी परीक्षा?

टीयर I परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2023 तक है। परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022: आवेदन कैसे करें

  • एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • पेज के टॉप पर देखें आपको Apply नाम का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां लॉग इन करें या ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article