एजुकेशन

SSC JHT Result 2022: जल्द जारी होगा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का रिजल्ट, ssc.nic.in पर रखें नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 10:39 PM IST

SSC Exam Result 2022, SSC JHT Result 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 1 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Image

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का रिजल्ट ssc.nic.in पर जारी होगा।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का रिजल्ट जल्द
  • ssc.nic.in पर रखें नजर
  • 1 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा

SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper I Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जल्द ही जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे।

SSC JHT Exam 2022: कब जारी होगा रिजल्ट?

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, 6 अक्टूबर को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

SSC JHT Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

आयोग जल्द ही जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। चूंकि, ऑब्जेक्शन विंडो बंद किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि आयोग अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर देगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की वेबसाइट पर चेक करते रहें।

How to download SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Result 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा। यहां अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी रिजल्ट का पीडीएफ चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

SSC JHT Exam 2022: इतना मिलेगा वेतन

टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।‌ जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा। एसएससी सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए 20 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक आवेदन मांगे गए थे।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article