एजुकेशन

SSC JHT Final Result 2023: जारी हुआ जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

SSC JHT Final Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SSC JHT Final Result 2023

SSC JHT Final Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (SSC JHT Final Result 2023) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Final Result 2023: कब हुई परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर 1 का रिजल्ट 23 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया। वहीं, आयोग ने अब इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है।

SSC JHT Sarkari Result 2023: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा में कुल 296 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, सामान्य वर्ग के 150, ओबीसी के 69, ईडब्ल्यूएस के 25, एससी के 38 और एसटी के 14 पद शामिल हैं। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download SSC JHT Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर SSC JHT Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC JHT Result 2023: कितना मिलेगा वेतन

सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article