SSC JE Result 2023, SSC Junior Engineer Result 2023: एसएससी जेई परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) परीक्षा के मार्क्स आज यानी 13 जून को जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपने मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे (SSC JE Marks 2023) चेक कर सकते हैं।
SSC Junior Engineer Exam 2023: कब हुई जेई परीक्षा
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर से 16 नवंबर तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 का आयोजन 26 फरवरी को किया गया। जबकि, इसके नतीजे 24 मई को जारी किए गए।
SSC Junior Engineer Result 2023: जारी हुए मार्क्स
आयोग ने आज जूनियर इंजीनियर पेपर 2 के मार्क्स वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। बता दें कि मार्क्स चेक करने की सुविधा 27 जून तक ही उपलब्ध रहेगी।
How to download SSC Junior Engineer Marks 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसएससी जेई मार्क्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 12 अगस्त से 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
