एजुकेशन

SSC JE Result 2023 Date: जारी होने जा रहा एसएससी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट, ssc.nic.in पर रखें नजर

SSC JE Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

SSC Junior Engineer Result 2023

SSC Junior Engineer Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा (SSC JE Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट (SSC Junior Engineer Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC Junior Engineer Exam 2023: कब हुई थी परीक्षा

एसएससी द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 13 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा।

SSC Junior Engineer Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नतीजे जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC Junior Engineer Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जूनियर इंजीनियर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Junior Engineer Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1327 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 613 पद, ईडब्ल्यूएस के 121 पद, ओबीसी के 288 पद, एससी के 206 पद और एसटी के 96 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article