एजुकेशन

SSC JE Final Answer Key 2023: जारी हुई जूनियर इंजीनियर एग्जाम की फाइनल आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 7, 2023, 07:39 PM IST

SSC JE Final Answer key 2023: एसएससी जूनियर इंजीनियर उत्तर कुंजी का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC JE Final Answer Key 2023

Photo : iStock

SSC JE Final Answer Key 2023 Released SSC JE Final Answer Key 2022-23 PDF Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी (SSC JE Final Answer Key 2023) जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी जेई आंसर की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकते हैं।

SSC JE Paper 1 Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर की जारी

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का आयोजन 14 नवंबर से 16 नवंबर 202 तक किया गया था। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट 18 जनवरी 2023 को जारी कर दिया गया था। आयोग ने आज प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है।

How to download SSC JE Paper 1 Final Answer Key 2023

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical and Quantity Surveying & Contracts) Examination, 2022: Uploading of Final Answer Keys के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। यहां नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब आप एसएससी जेई पेपर 1 फाइनल आंसर की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Paper 1 Final Answer Key 2023 - Direct Link

SSC JE Paper 2 Exam 2023: जेई पेपर 2 एग्जाम की डेट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, जूनियर इंजीनियर पेपर 1 में कुल 20,138 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब पेपर 2 के लिए उपस्थित होना होगा। परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2023 को किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article