एजुकेशन

SSC JE Admit Card 2024: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ssc.gov.in से करें डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2024 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 (पेपर- II) के लिए एडमिट कार्ड आज, 29 अक्टूबर को ssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं।

Image

एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2024

SSC JE Admit Card 2024 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 (पेपर- II) के लिए एडमिट जारी कर दिया है। इन प्रवेश पत्र को आज 29 अक्टूबर को SSC JE Admit Card 2024 Official Website ssc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी SSC JE Admit Card 2024 Download कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2024 के पेपर 2 की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी थी। एसएससी जेई पेपर II का आयोजन 6 नवंबर, 2024 को किया जाएगा।

SSC JE Paper 2 Admit Card 2024 How to Download

एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का तरीका नोट करें

चरण 1. कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर, SSC JE Admit Card 2024 Download Link पर जाएं।

चरण 3. अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि या अन्य आवश्यक विवरण प्रदान करें।

चरण 4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक स्पष्ट प्रिंटआउट लें।

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article