एजुकेशन

SSC GD Constable Final Result 2025 Declared: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC GD Constable Final Result 2025 Declared: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Final Result 2025 Declared

SSC GD Constable Final Result 2025 Declared: यहां चेक करें एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट

SSC GD Constable Final Result 2025 Declared: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में सिपाही के पदों पर की जाएगी।

SSC GD Constable Final Result: कब हुई थी एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा

बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) 4 से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम 17 जून 2025 को घोषित किया गया। अगले चरण के लिए कुल 394,121 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इनमें से 402,13 महिला उम्मीदवार और 3,539,08 पुरुष उम्मीदवार थे। यहां सफल होने वाले सभी चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Final Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
SSC GD Constable Final Result 2026: Check Here
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article