एजुकेशन

SSC GD Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिस्पॉन्स शीट ssc.gov.in पर से कैसे डाउनलोड करें

SSC GD Answer Key Response 2024 Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट ssc.gov.in पर जल्द जारी होने को तैयार है, जाने कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिस्पॉन्स शीट

SSC GD Response Sheet Answer Key 2024 Kab Aayegi: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए रिस्पॉन्स शीट जल्द जारी हो सकती है, इस परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा ऑनलाइन किया गया था, एक बार आंसर शीट जारी होने के बाद आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इसे चेक कर सकेंगे। SSC GD Answer Key 2024 Download करने का तरीका देखें।

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2024) का आयोजन 7 मार्च को किया गया था। आमतौर पर, आयोग परीक्षा की तारीख से अगले दो तीन दिनों में ही आंसर की जारी कर देती है, यही कारण है कि आप भी किसी भी समय SSC GD Answer Key 2024 PDF की उम्मीद कर सकते हैं।

कैसे देखें एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा आंसर की - SSC GD Answer Key 2024 How to Check

उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे बताए गए वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। आंसर की रिस्पॉन्स शीट के साथ अपलोड की जाएगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 कैसे डाउनलोड करें?

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Notice Board में देखें, यहां आपको संबंधित लिंक मिल जाएगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • एसएससी जीडी आंसर की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

Staff Selection Commission (SSC) General Duty (GD) Constable Exam Answer Key Link जल्द ही यहां शेयर किया जाएगा।

आयोग उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए आमंत्रित करेगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस भरनी होगी। आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने की जानकारी आंसर की जारी होने के साथ आ सकती है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article