एजुकेशन

SSC GD Constable Answer Key 2025: एसएससी ने जारी की कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा की आंसर-की, तुरंत करें चेक

SSC GD Constable Answer Key 2025 Pdf Download: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया है वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

sports SSC GD Constable Answer Key 2025

sports SSC GD Constable Answer Key 2025

SSC GD Constable Answer Key 2025 Pdf Download: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जीडी कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। दिल्ली पुलिस परीक्षा में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, कमीशन ने अभी प्रोविजनल आंसर-की जारी की है, इसके बाद फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यह परीक्षा 16 और 17 दिसंबर, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। SSC GD Constable Answer Key 2025 Pdf देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

SSC GD Constable Answer Key 2025 How to Check

एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2025 ऐसे करें चेक, ये रहा स्टेप बाय स्टेप पूरी तरीका

स्टेप 1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर, उम्मीदवारों को SSC GD Constable Answer Key 2025 Link पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सहित लॉगिन करें।

स्टेप 4. SSC GD Constable Answer Key 2025 Download करें

स्टेप 5. इसका प्रिंटआउट लें।

SSC GD Constable Answer Key 2025 Official Notice

आगे क्या

जिन उम्मीदवारों को लगता है वे इस आंसर की से संतुष्ट नहीं है, वे इसके खिलाफ निर्धारित समय सीमा के अंदर आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

कब तक कर सकते हैं आपत्ति

आपत्तियां उठाने की आखिरी तारीख 3 जनवरी, 2026 है। आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न/उत्तर 50 रुपये का भुगतान करना होगा। केवल उन्हीं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा, जिनके साथ वैध सबूत पेश किए जाएंगे।

क्या है आधिकारिक जानकारी

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवार ध्यान दें कि सेव किया गया प्रश्न पत्र सख्ती से केवल व्यक्तिगत उपयोग और सेल्फ-एनालिसिस के लिए होगा। इस संबंध में एक अंडरटेकिंग चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में शामिल की गई है, जो उम्मीदवारों को लॉग इन करने पर दिखाई देगी।"

ये भी पढ़ें

इस बीच, SSC ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन (CHTE), 2025 पेपर 1 की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स भी जारी किए हैं। देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। LINK

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article