एजुकेशन

SSC CHT Answer Key 2025: एसएससी ने जारी किया कंबाइन हिंदी ट्रांसलेटर की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट, मार्क्स और स्कोरकार्ड

SSC CHT Answer Key 2025 OUT: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC कंबाइन हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट, मार्क्स स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CHT Answer Key 2025

SSC CHT Answer Key 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 30 दिसंबर की शाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC कंबाइन हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट, मार्क्स स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से अपने अकाउंट में लॉग इन करके ऑफिशियल आंसर की देख सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने 04 नवंबर, 2025 को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 के पेपर-I का परिणाम घोषित कर दिया था। जबकि कल शाम यानी 30 दिसंबर को SSC CHT यानी संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 के पेपर-I की फाइनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी गई। इसके अलावा, सभी योग्य/ अयोग्य उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट (यानी ssc.gov.in) पर लाइव कर दिए गए हैं।

कब तक देखा जा सकेगा फाइनल आंसर, मार्क्स और स्कोरकार्ड

उम्मीदवार 30.12.2025 (शाम 06:00 बजे) से 29.01.2026 (शाम 06:00 बजे) तक आयोग की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड ID और पासवर्ड से लॉग-इन करके अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपनी संबंधित फाइनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और अंक/स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्धारित समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा, उपरोक्त उद्देश्यों के लिए उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अनुरोधों पर भविष्य में किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

SSC CHT Answer Key 2025 Official Pdf Step to Check

SSC CHT Answer Key 2025 देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • ssc.gov.in पर जाएं
  • Notice Board के नीचे देखें
  • 'Combined Hindi Translators Examination, 2025 (Paper-I): Uploading of Marks and Final Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheet(s)' पर क्लिक करें।
  • आधिकारिक पीडीएफ देखें

फाइनल आंसर की देखने के लिए आपको होमपेज पर Quick Links के नीचे Answer Key पर क्लिक करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article