SSC GD Constable Admit Card 2025 (एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड): एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC GD Constable Admit Card 2025) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (SSC GD Constable Admit Card) सकता है। पिछले साल के रुझानों के अनुसार आयोग आज यानी 31 जनवरी को रात कर प्रवेश पत्र जारी कर देगा, क्योंकि 4 फरवरी से परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC GD Constable Exam Date 2025
बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यहां लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC GD Constable Admit Card 2025 Download
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Admie Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
SSC GD Constable Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। एडमिट कार्ड पर दी होगी ये जानकारी।
SSC GD Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- कैंडिडेट का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का समय
- एग्जाम सेंटर का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सिग्नेचर
SSC GD Constable Exam 2025: कुल इतने पदों पर वैकेंसी
इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
