एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2025 OUT: एसएससी जीडी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

SSC GD Constable Admit Card 2025 OUT: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए परीक्षा की शुरुआत 4 फरवरी से होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

Image

SSC GD Constable एडमिट कार्ड

SSC GD Constable Admit Card 2025 OUT: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए परीक्षा की शुरुआत 4 फरवरी से होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। आपको बता दें कि एसएससी की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और NIA सहित अन्य में GD Constable की भर्तियां की जाएंगी।

SSC की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 अक्टूबर 2025 तक का समय मिला था। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Admit card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates पर क्लिक करें।
  • अब SSC GD Constable Recruitment 2024 Exam Date for CAPFs, NIA, SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination 2025 Admit Card के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

SSC GD Constable Admit Card 2025 Download यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

SSC GD Constable Exam Details: कब होगी परीक्षाएं

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD 2025 Admit Card) का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक सीबीटी मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article