एजुकेशन

HBSE Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी, मार्च में शुरू होंगे एग्जाम, देखें पूरी डिटेल

HBSE Date Sheet 2027: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का शुरुआती शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। देखें पूरी डिटेल

Image

HBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Haryana Board Date Sheet 2027: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का शुरुआती शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च से 26 मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से जारी इस जानकारी से छात्रों को परीक्षा की संभावित अवधि का पता चल गया है। इससे वे अपनी पढ़ाई और रिवीजन की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड के अनुसार, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा अवधि अलग-अलग रखी गई है।

कक्षापरीक्षा शुरू होने की तारीखपरीक्षा समाप्त होने की तारीख
10वीं4 मार्च 202726 मार्च 2027
12वीं3 मार्च 20278 अप्रैल 2027

अभी जारी नहीं हुई विषयवार डेटशीट

बोर्ड ने फिलहाल परीक्षा का शुरुआती शेड्यूल जारी किया है। अभी 10वीं और 12वीं की विषयवार डेटशीट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसमें हर विषय की परीक्षा की अलग-अलग तारीख और परीक्षा का समय बताया जाएगा।

छात्रों को सलाह है कि वे विषयवार टाइम टेबल जारी होने तक अपनी तैयारी जारी रखें। अंतिम रिवीजन का प्लान बनाते समय आधिकारिक डेटशीट जरूर देख लें।

Haryana Board Date Sheet 2027 डाउनलोड कैसे करें?

विषयवार डेटशीट जारी होने के बाद छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए अनाउंसमेंट या न्यूज सेक्शन में जाएं। वहां HBSE Class 10 Date Sheet 2027 या HBSE Class 12 Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें। PDF खुलने के बाद विषयों की तारीख और परीक्षा का समय जांचें। इसके बाद फाइल डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article