एजुकेशन

पानी में नमक मिलाने पर अंडा ऊपर क्यों तैरने लगता है? जानें इसके पीछे का साइंस

Why Does An Egg Float In Salt Water But Not In Freshwater: क्या आप जानते हैं कि पानी में नमक मिलाने पर अंडा ऊपर क्यों तैरने लगता है? अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इसके पीछे का साइंस क्या है तो यहां जान लीजिए।

Image

Why Does An Egg Float In Salt Water But Not In Freshwater: पानी में नमक मिलाने पर अंडा ऊपर क्यों तैरता है (AI Image/Newsroom Verified)

Why Does An Egg Float In Salt Water But Not In Freshwater: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि सादे पानी में अंडा डालने से अंडा नीचे बैठ जाता है, लेकिन यदि पानी में नमक डाल दिया जाए तो यह धीरे-धीरे ऊपर तैरने (Why Does An Egg Float In Salty Water) लगता है। क्या नमक डालने से अंडे का वजन कम हो जाता है या फिर पानी में कुछ विशेष बदलाव (Why Does Egg Float In Water) होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इसके पीछे का साइंस क्या है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके साइंस का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब देने में कंफ्यूज हो चुके हैं। यदि आपको भी नहीं पता है तो यहां जान लीजिए।

पानी में नमक मिलाने पर अंडा ऊपर क्यों तैरने लगता है?

बता दें इसके पीछे विज्ञान का एक रोचक सिद्धांत काम करता है, जिसे घनत्व (Density) और उत्प्लावन बल (Buoyant Force) कहा जाता है। इसे समझने के लिए सबसे पहले आपको डेनसिटी का मतलब जानना होगा। आसान भाषा में कहें तो किसी चीज का वजन उसके आकार के हिसाब से कितना है इसे घनत्व कहते हैं। जब हम सादे पानी में कच्चा अंडा डालते हैं तो अंडे का वजन पानी से ज्यादा होता है इसलिए यह नीचे चला जाता है।

Why Does An Egg Float In Salty Water: पानी में नमक डालने पर अंडा तैरता क्यों है

वहीं जब हम पानी में नमक मिलाते हैं तो नमक पानी में घुलकर उसके कुल द्रव्यमान को बढ़ा देता है। इससे पानी का घनत्व भी बढ़ जाता है। जब पानी का घनत्व अंडे से ज्यादा हो जाता है उत्प्लावन बल (Buoyant Force) बढ़ने के कारण अंडा धीरे धीरे ऊपर तैरने लगता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article