एजुकेशन

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023: जारी हुए दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के डीटेल्ड मार्क्स, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम के डीटेल्ड मार्क्स ssc.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023

SSC Delhi Police Head Constable (Ministerial) Marks 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) एग्जाम के मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Head Constable Exam 2023: कब हुई परीक्षा

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल सीबीटी का आयोजन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। वहीं, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 14 मार्च से 13 मार्च 2023 तक किया गया। फिर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट के बाद इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 27 दिसंबर 2023 को घोषित किया गया था।

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023: डाउनलोड करें मार्क्स

आयोग ने आज दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम में सफल और असफल अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह सुविधा 7 फरवरी से 21 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेगी।

How to download SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर दिल्ली पुलिस डेड कांस्टेबल मार्क्स 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना मार्क्स चेक कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 835 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 276 पद और पुरुषों के लिए 559 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article