SSC CHSL Tier 1 Result 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 1 (CHSL Tier 1) परीक्षा के रिजल्ट का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही SSC द्वारा परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। कमीशन CHSL Tier 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट रोल नंबर आदि के माध्यम से आसानी से चेक कर पाएंगे। परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार में लाखों उम्मीदवार बैठे हुए हैं।
कब आएगा SSC CHSL Tier 1 Result 2025
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC द्वारा CHSL Tier 1 परीक्षा का रिजल्ट इस महीने यानी फरवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है। बता दें कि इस संबंध में SSC की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। यह एस संभावित जानकारी है, जो बीती परीक्षाओं के रुझानों के अनुसार है।
कब हुई थी CHSL Tier 1 परीक्षा
SSC द्वारा CHSL Tier 1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। बता दें कि परीक्षा के एक सप्ताह बाद यानी 8 दिसंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। जिसके बाद उस पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद कमीशन द्वारा SSC CHSL Tier 1 फाइनल आंसर की अब तक जारी नहीं की गई है। फाइनल आंसर की और परीक्षा रिजल्ट की घोषणा एक साथ की जाएगी। रिजल्ट के साथ उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।
SSC CHSL Tier 1 रिजल्ट कैसे करें चेक?
1. CHSL Tier 1 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. रिजल्ट जारी होने के बाद उन्हें होम पेज पर SSC CHSL Result Link 2025 Tier 1 का लिंक नजर आएगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करना है और आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी।
4. उम्मीदवार Ctrl+F पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालें और सर्च करें।
5. नाम के आधार पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
6. अगर रिजल्ट पीडीएफ में आपका नाम है तो आप टियर 2 परीक्षा देने योग्य हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी ने 3131 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल थे। टियर 1 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के बाद टियर 2 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
