एजुकेशन

RRB ALP Notification 2026 PDF: रेलवे ने निकाली ALP के हजारों पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

RRB ALP Notification 2026 PDF: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने हाल ही में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के हजारों पदों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Image

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौक

RRB ALP Notification 2026 PDF: अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं और भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना है तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने हाल ही में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह किसी सुनहरे मौका से कम नहीं है। RRB ने ALP भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें आवेदन की तिथि, आवेदन के लिए योग्यता, परीक्षा व अन्य संबंधित जानकारी दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। आइए अब आपको इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।

RRB ALP Vacancy 2026: हाईलाइट्स

पद का नामसहायक लोको पायलट (एएलपी)
कुल रिक्तियां11,127 पद
आयु सीमा18-30 वर्ष
मासिक वेतनस्तर 2 – ₹19,900/- + भत्ते
न्यूनतम योग्यतामैट्रिक + आईटीआई/डिप्लोमा
आवेदन शुल्क₹500/- (जनरल/ओबीसी); ₹250/- (अन्य)
चयन प्रक्रियासीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, डीवी, मेडिकल
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
पंजीकरण अवधिमई - जून 2026

RRB ALP Vacancy 2026: कितनों पदों पर निकाली गई भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

RRB ALP Vacancy 2026:कितने जोन के लिए निकाली गई भर्ती

जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती कुल 17 जोन्स के लिए निकाली गई है। इस भर्ती को रेलवे की सबसे बड़ी टेक्निकल भर्ती में से के माना जाता है। रेलवे में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है। जोन के आधार पर जानकारी इस प्रकार है।

जोनल रेलवेनहीं। रिक्तियों की संख्या
मध्य रेलवे1400
पूर्व मध्य रेलवे700
ईस्ट कोस्ट रेलवे1625
पूर्वी रेलवे608
उत्तर मध्य रेलवे457
पूर्वोत्तर रेलवे105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे1276
उत्तर रेलवे740
उत्तर पश्चिम रेलवे600
दक्षिण मध्य रेलवे674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे200
दक्षिण पूर्व रेलवे1531
दक्षिण रेलवे250
दक्षिण पश्चिम रेलवे200
पश्चिम मध्य रेलवे541
पश्चिम रेलवे214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू)6
कुल11127

RRB ALP Vacancy 2026: योग्यता

असिस्टेंट लोको पायलट के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास करना अनिवार्य है।

आईटीआई और इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के भीतर होनी अनिवार्य है।

आरक्षित श्रेणी यानी एससी और एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट है।

केवल भारतीय उम्मीदवार ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RRB ALP Vacancy 2026: सिलेक्शन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट 1 और 2 में शामिल होना होगा। उसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसे पास करने के बाद डाक्यूमेंटेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इन सबको पास करने वाले उम्मीदवार की भर्ती पूरी होगी।

RRB ALP Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी

नोटिफिकेशन के अनुसार, RRB ALP Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया मई-जून 2026 में शुरू होगी, जिसके बाद परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन 19 फरवरी को जारी किया गया था।

RRB ALP Vacancy 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भर्ती का आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, एक्स सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक या ईवीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये का है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article