SSC CHSL Notification 2022, SSC CHSL Exam Notification 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 10+2 एग्जाम 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी SSC CHSL Exam 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 6 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।
SSC CHSL Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल एग्जाम (SSC CHSL Exam 2022) के माध्यम से लगभग 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, डेटा इनपुट ऑपरेटर (DEO) पदों के लिए वेतन लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।
SSC CHSL Exam 2022 Date: कब होगी परीक्षा
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन फरवरी - मार्च 2023 में किए जाने की संभावना है। टियर 2 परीक्षा की तारीख का ऐलान भी तय समय के अंदर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर कर दिया जाएगा। टियर 1 एग्जाम में 200 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
SSC CHSL Exam 2022 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
एसएससी सीएचएसएल एग्जाम के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2022 Application: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी SSC CHSL Exam 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 6 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समयके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए अप्लई करने के लिए आखिरी समय तक का इंतजार न करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
