एजुकेशन

MPPEB Group 5 Answer Key 2022: जारी हुई ग्रुप 5 आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 6, 2022, 01:24 PM IST

MPPEB Group 5 Answer Key 2022, MPPEB Answer Key 2022 Released: ग्रुप 5 आंसर की का इंतजार खत्म हो चुका है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर आंसर की जारी कर दी है। आप यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

MPPEB Group 5 Answer Key 2022 Released: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकते हैं।

MPPEB Group 5 Exam 2022: कब हुई परीक्षा

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा ग्रुप 5 के लिए परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2022 तक किया गया था। बोर्ड की ओर से अभी केवल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह 7 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।

How to Download MPPEB Group 5 Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें ग्रुप 5 आंसर की

  • सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर 'Online Question/Answer Objection - Group-5 (Paramedical & Nursing Group) Combined Recruitment Test - 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप ग्रुप 5 आंसर की चेक करते डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPEB Group 5 Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशीयन, स्टाफ नर्स, असिस्टेंट वेटरिनरी फील्ड ऑफिसर सहित 1248 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 14 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article