एजुकेशन

SSC Exam 2025: जारी हो गई CHSL परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, इस Direct Link से करें चेक

SSC CHSL Exam City Slip 2025: एसएससी ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप यानी परीक्षा शहर पर्चा जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं।

Image

जारी हो गई CHSL परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप

SSC CHSL Exam City Slip 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप यानी परीक्षा शहर पर्चा जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली Combined Higher Secondary Level परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब खबर में दिए लिंक से SSC CHSL Exam City Slip 2025 Download कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप, एक जरूरी डॉक्यूमेंट है और जिसमें आपको SSC CHSL एग्जाम सेंटर, शिफ्ट टाइमिंग और शहर जैसी सभी डिटेल्स मिलेंगी। इसे ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है।

कब है लिखित परीक्षा ! SSC CHSL Exam 2025 Date

जो कैंडिडेट्स 08 नवंबर को होने वाले लिखित एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे ssc.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके SSC CHSL सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस स्टोरी में SSC CHSL सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 का डायरेक्ट लिंक भी पा सकते हैं।

कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम को 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा' भी लिखते हैं। ये टियर-I की परीक्षा है, के लिए शहर का विवरण डाउनलोड करने के लिए, आपको लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा। SSC CHSL City Slip Download करने के लिए लॉगिन करना होगा, इसलिए यहां डायरेक्ट लिंक नहीं है, लेकिन आप आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं

SSC CHSL Exam City Slip 2025: How to Check Notice

  • सबसे पहले ssc.gov.in/ पर जाएं
  • अब Notice Board के नीचे देखें और
  • Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 (Tier-I) - Information regarding City of examination and Scribe Registration (for 'Own Scribe' candidates). पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जिसका डायरेक्ट लिंक ये रहा

किन व कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत, लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर/डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड “A” सहित कुल 3131 वैकेंसी भरी जानी हैं।

अधिक जानकारी के लिए ssc.gov.in पर जाएं

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article