SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आज यानी 17 अप्रैल 2026 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) स्किल एंड टाइपिंग परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना लॉगिन क्ररेडेंशियक का इस्तेमाल कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CHSL 2026 Admit Card Download करने के आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं उन्हें फॉलो कर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
कब होगी SSC CHSL 2026 परीक्षा?
एसएससी द्वारा सीएचएसएल 2026 परीक्षा का आयोजन पहले 10 अप्रैल को किया जाना था। लेकिन कुछ कारणों के चलते परीक्षा स्थगित कर 22 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। यही कारण है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है।
कैसे करें SSC CHSL 2026 Admit Card डाउनलोड?
- CHSL 2026 Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
SSC CHSL स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी ले जाना न भूलें। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड पर दिए गए समय से करीब एक घंटा पहले पहुंचे।
स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट पास करने के बाद क्या?
स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट परीक्षा पास करने के बाद इसमें सफल हुए छात्रों (शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स) को दस्तावेज सत्यापन यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में क्लर्क और डाटा एंट्री के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
