एजुकेशन

Sarkari Naukri 2026: हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 7वीं और 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2026: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में 7वीं, 10वीं, अंडरग्रेजुएट, बीटेक और लॉ छात्र 300 पदों की सरकारी नौकरी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार aphc.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri 2026

Sarkari Naukri 2026: हर छात्र सरकारी नौकरी करने का सपना देखता है। अच्छी सैलरी और उसके साथ मिलने वाले लाभ के लिए सरकारी नौकरी आज के युवाओं की पहली पसंद बन गई है। अगर आप भी हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने 300 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इस कुछ पदों पर भर्ती के लिए 7वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।

AP High Court Recruitment 2026: यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

एपी हाई कोर्ट ने 300 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें लॉ ग्रेजुएट, बीटेक पास, अंडर ग्रेजुएट और 10वीं और 7वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और किस पद के लिए क्या शिक्षा चाहिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

AP High Court Recruitment 2026: पद, वैकेंसी और सैलरी

पोस्ट कोडपद का नामवैकेंसीसैलरी
1सेक्शन ऑफिसर557,100 – 1,47,760
2सीनियर सिस्टम ऑफिसर144,570 – 1,27,480
3कंप्यूटर ऑपरेटर3140,970 – 1,24,380
4असिस्टेंट लाइब्रेरियन140,970 – 1,24,380
5लाइब्रेरियन ग्रेड-II135,570 – 1,09,910
6यू.डी. स्टेनोग्राफर734,580 – 1,27,480
7असिस्टेंट7825,220 – 80,910
8एग्जामिनर2725,220 – 80,910
9टाइपिस्ट4425,220 – 80,910
10कॉपीइस्ट3425,220 – 80,910
11डाटा एंट्री ऑपरेटर5025,220 – 80,910
12स्टेनोग्राफर125,220 – 80,910
13ऑफिस सबऑर्डिनेट2020,000 – 61,960

AP High Court Recruitment 2026: आयु सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।

AP High Court Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि ओसी, ईडब्ल्यूएस, बीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपये हैं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।

AP High Court Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती के लिए उम्मीदवार को तीन लेवल के बाद सिलेक्ट किया जाएगा। पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, उसके बाद स्किल टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

AP High Court Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल की रात 11.59 बजे है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास कम समय है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

AP High Court Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को aphc.gov.in से आवेदन करना है। वेबसाइट के होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना है और वहां दी हाई कोर्ट वैकेंसी के लिए आवेदन करना है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना है और फिर आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करना है और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और उसे सेव करके रखें।जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का अवसर मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article