एजुकेशन

SSC CHSL 2024: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने की बढ़ाई गई अंतिम ति​थि, ssc.gov.in पर आया नोटिस

SSC CHSL 2024 Option Cum Preference Form: एसएससी सीएचएसएल 2024 से जुड़ा नया अपडेट आया है, जिसके तहत ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने की अंतिम ति​थि बढ़ा दी गई है। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिेक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिस जारी किया है।

Image

SSC CHSL 2024: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म

SSC CHSL 2024 Option Cum Preference Form Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएलई) 2024 से जुड़ा नया अपडेट जारी किया है। इसके तहत ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिेक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिस जारी किया है। अगर आपने अभी तक ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म नहीं भरा है, तो इस लेख के माध्यम से देखें कैसे भरा जा सकता है SSC CHSL 2024 Option Cum Preference Form

आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा है, "संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएलई), 2024 के उम्मीदवारों द्वारा ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने व जमा करने की विंडो बढ़ा दी गई है और यह 10.02.2025 (रात 11:59 बजे) तक सक्रिय रहेगी। संभव हो तो अंतिम तिथि से पहले ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म को भर लें।ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने की पद्धति संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा, 2024 के महत्वपूर्ण नोटिस दिनांक 04.02.2025 में बताए गए अनुसार ही रहेगी।"

SSC CHSL 2024: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म नोटिस देखने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • Notice Board के नीचे देखें
  • Important Notice - Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2024-Extension of window for Option-cum-Preference Form पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ खुल जाएगा, जिसे आप पढ़ सकते हैं या इस डायरेक्ट लिंक को क्लिक करें।

SSC CHSL 2024: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबसे पहले लॉग इन करें।
  • ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अच्छे से व धीरे धीरे फॉर्म भरें
  • फॉर्म सबमिट करें और सेव करें

टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को SSC वेबसाइट पर अपने उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने की सुविधा "माई एप्लीकेशन" टैब के तहत उपलब्ध होगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 3,437 रिक्त पदों को भरना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article