एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Result 2025: पिछले पांच सालों में कब जारी हुआ एसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट?

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Date: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीजीएल परीक्षा 1 के नतीजे घोषित कर सकता है। इन रिजल्ट की घोषणा ssc.gov.in/ पर की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे यहां से पिछले पांच सालों का रिजल्ट डेट देख सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Kab Aayega Kaise Dekhe check here Last 5 Year Result Date

एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2025 कब आएगा कैसे देखें

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Kab Aayega Kaise Dekhe: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही "कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा" (Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination) टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकती है। एक बार जारी होने के बाद इन रिजल्ट को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे यहां से पिछले पांच सालों का रिजल्ट डेट देख सकते हैं।

एसएससी की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) टियर 1 परीक्षा के नतीजे जल्द सामने आ जाएगा, बता दें, इस साल, लगभग 28 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Expected Date

चूंकि कमीशन ने रिजल्ट घोषित करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, इसलिए पिछले पांच सालों के रिजल्ट टाइमलाइन पर एक नजर डालते हैं।, ताकि SSC CGL Tier 1 Result 2025 Expected Date का पता लगाया जा सके।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Kaise Dekhe

पिछले सालों की परीक्षा और रिजल्ट की तारीखों के अनुसार, SSC आमतौर पर परीक्षा के आखिरी दिन के लगभग ढाई महीने बाद टियर 1 के नतीजे जारी करता है। इसलिए, 2025 का रिजल्ट दिसंबर के मध्य में घोषित होने की उम्मीद है।

SSC CGL Tier 1 Result 2025: Last 5 Year Result Date

यहां परीक्षा की तारीखों, रिजल्ट जारी होने की तारीखों और दोनों के बीच अनुमानित अंतर का साल-वार अवलोकन दिया गया है:

YearTier 1 exam datesTier 1 result releasedExam-to-result gap (days)
2021 11-21 अप्रैल, 2022 4 जुलाई, 2022 7474
2022 1-13 दिसंबर, 2022 3 मार्च, 2023 80
202314-27 जुलाई, 2023 19 सितंबर, 2023 54
20249-26 सितंबर, 2024 5 दिसंबर, 2024 70
202512-26 सितंबर, 2025 दिसंबर 2025 ---

2025 के SSC CGL टियर 1 के नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक SSC वेबसाइट पर जाकर और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे और फाइनल आंसर की भी देख सकेंगे।

क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के नाम कमीशन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एक PDF में जारी किए जाएंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article