SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट जल्द, ssc.gov.in पर कर सकेंगे चेक
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Dec 12, 2025, 11:14 AM IST
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Date: यहां देखें कब जारी होगा एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC CGL Tier 1 Result 2025) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा के परिणाम घोषित कर (SSC CGL Tier 1 Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर में टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड कुछ दिनों बाद उनके रजिस्टर्ड अकाउंट में जारी किया जाएगा।
SSC CGL Tier 1 Result 2025: कब हुई थी एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा
बता दें एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 255 केंद्रों पर निर्धारित होगी। यहां प्रोविजनल आंसर की 16 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
SSC CGL Tier 1 Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्षित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Socrecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा में प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
SSC CGL Tier 2 Exam Pattern: एसएससी सीजीएल टियर 2 एग्जाम पैटर्न
बता दें SSC CGL Tier 2 ग्रेजुएट लेवल सरकारी नौकरियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। यहां अभ्यर्थियों के गणितीय क्षमता, तर्क क्षमता, अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता जैसे कौशलों का मूल्यांकन किया जाता है। यहां पेपर को तीन भागों में विभाजित किया जाता है। पेपर 1 सभी के लिए अनिवार्य होता है। जबकि पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) के पद के लिए आवेदन किया है। वहीं पेपर 3 असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए होत है।