एजुकेशन

DSSSB MTS Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी! डीएसएसबी ने एमटीएस के 700 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी

DSSSB MTS Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप डीएसएसबी एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

DSSSB MTS Recruitment 2025: डीएसएसबी ने एमटीएस के 700 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी

DSSSB MTS Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB MTS Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती (DSSSB MTS Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 714 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 17 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवी 2025 है। यहां आप डीएसएसबी एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

DSSSB MTS Qualification, Age Limit: डीएसएसबी एमटीएस के लिए क्वालिफिकेशन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।

DSSSB MTS Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर DSSSB Delhi MTS Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

DSSSB MTS Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी के इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। जबकि अनुसूचितजाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) व ओबीसी वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।

DSSSB MTS Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

डीएसएसएसबी के एमटीएस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यहां सामान्य जागरूकता, सामान्य इंटेलिजेंस, रीजनिंग, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। यहां 200 मार्क्स के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई यानी 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article