SSC CGL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टीयर 1 परीक्षा 2025 की आंसर की के लिए आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ये जानकारी शेयर की है। बताते चलें कि उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की तारीख 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक बढ़ाई गई है। इससे पहले ये अंतिम तारीख 19 अक्तूबर 2025 रात 9 बजे तक तय की गई थी। एसएससी ने अपने नोटिस में ये बात कही है कि इस सुविधा की अंतिम तिथि को 19.10.2025 से बढ़ाकर 21.10.2025 तक किया जाए।
आंसर की के साथ आपत्ति विंडो भी खुली हुई है ऐसे में अभ्यर्थी आंसर की भी चेक कर सकते हैं। अगर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा से पहले पहले आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर की से संबंधित सभी आंसर्स को अच्छी तरह से चेक किया जाएगा और फिर इस बारे में जो भी फैसला होगा, वो आयोग का अंतिम निर्णय होगा।
आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो..
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें और फिर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
अपनी आंसर की देखें और फिर इसे डाउनलोड करें।
जिस सवाल या फिर जवाब पर आपत्ति करनी है उसका चयन करें।
हर सवाल के फीस ऑनलाइन भरें। और साथ ही संबंधित प्रमाणपत्र या दस्तावेज अपलोड करें।
बताते चलें कि एसएससी सीजीएल परीक्षा पास करके अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों पर नौकरी मिलेगी। एसएससी सीजीएल प्रोविजनल आंसर की 2025 के जरिये आप अपने नंबर्स का मूल्यांकन कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद हमेशा उम्मीदवारों के मन में ये सवाल उठता है कि इस परीक्षा का रिजल्ट कब घोषित होगा। दरअसल, प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद एसएससी उम्मीदवारों को लगभग 3 से लेकर 7 दिनों तक का वक्त देना होता है। इस समय वे किसी भी गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित होता है।
आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा खत्म होने के बाद एक्सपर्ट समिति सभी आपत्तियों की समीक्षा करता है। साथ ही इसके बाद ही फाइनल आंसर की घोषित की जाती है और इसी आधार पर उम्मीदवारों के नंबर्स की भी गणना होती है।
