SSC ASO LDCE Notification 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) / असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 341 पदों की रिक्तियों पर योग्य कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। इसमें सेंट्रल सचिवालय सेवा (CSS) के कुल 318 पद, विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट ग्रेड के लिए 23 पद शामिल हैं। यहां आप एसएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और एलडीएसई के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस और आवेदन का तरीका जान सकते हैं।
SSC ASO LDCE Eligibility, Criteria: एसएससी एएसओ एलडीसीई के लिए योग्यता
यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार केंद्र सरकार के संबंधित कैडर में अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) / सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA) के पद पर कार्यरत होना चाहिए। अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 के आधार पर कर्मचारी ने कम से कम 6 वर्ष की नियमित और स्वीकृत सेवा पूरी कर ली हो।
SSC ASO LDCE Notification 2026: आवदेन संबंधी तारीख
- आवेदन की शुरुआत - 25 जून 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख - 16 जुलाई 2026
- विभाग को हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि - 23 जुलाई 2026
- सीबीटी परीक्षा - अगस्त 2026
SSC ASO LDCE Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC UGC LDCE Notification 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
