एजुकेशन

Delhi Police SSC Answer Key: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी, एसएससी वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी PDF करें चेक

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 16, 2023, 08:17 PM IST

SSC Delhi Police Constable Answer Key: एसएससी दिल्ली पुलिस आंसर की 2022 ड्राइवर पदों के लिए जारी कर दी गई है और एसएससी ने कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर को रिलीज कर दिया है। फाइनल आंसर की के साथ एसएससी ने संबंधित प्रश्न पेपर भी जारी किए हैं। डायरेक्ट लिंक और दूसरे अपडेट यहां देख सकते हैं।

Image

SSC आंसर की 2023

SSC Delhi Police Constable Final Answer Key: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस आंसर की 2022 ड्राइवर पदों के लिए जारी की जाती है। एसएससी ने कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इसके लिए परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी आंसर की 2022 को ssc.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम आंसर की का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए अपने रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। डायरेक्ट लिंक और अन्य अपडेट यहां पर देख सकते हैं।

अंतिम आंसर की के साथ एसएससी ने संबंधित क्ववेश्चन पेपर भी जारी किए हैं। एसएससी ने कहा, 'परीक्षा प्रणाली में ज्यादा पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उम्मीदवारों के हित में आयोग की वेबसाइट पर प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की अपलोड करने का निर्णय लिया गया है।' वेबसाइट से एसएससी आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां दिए स्टेप्स को चेक कर सकते हैं।

एसएससी फाइनल आंसर की के लिए डायरेक्ट लिंक- SSC Delhi Police Answer Key 2022 link

SSC Answer Key 2022 PDF: कैसे करें डाउनलोड

  1. आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  2. एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया लॉग इन पेज खुलेगा, यहां पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  4. विवरण जमा करें और एसएससी लॉग इन का उपयोग करें।
  5. एसएससी हेड कांस्टेबल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. आंसर की को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  7. आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवार 28 जनवरी, 2023 को शाम 4 बजे तक अपनी प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट और क्ववेश्चन पेपर डाउनलोड कर लें। एसएससी का कहना है, 'उम्मीदवार अपने संबंधित रिस्पांस शीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि तय सीमित समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगी।'

एसएससी ने 29 दिसंबर, 2022 को एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी किया है। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उठाई आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम आंसर की तैयार होती है।

    प्रभाष रावत
    प्रभाष रावत author

    रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

    End of Article