Current Affairs Today in Hindi: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2024 दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। Nobel Prize प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, ये प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान दिया जाता है। (Nobel Prize in Literature) नोबेल पुरस्कार की घोषणा हर साल की जाती है और ये ऐसा विषय है, जिससे प्रतियोगी परीक्षा में सवाल पूछे जाने की संभावना रहती है।
दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2024
इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को चुना गया है, इनकी उम्र 53 साल है। नोबेल समिति ने 10 अक्टूबर को इसकी घोषणा की।
स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने इस पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल समिति के अनुसार हान कांग के ‘गहन काव्यात्मक गद्य के लिए" यह सम्मान दिया जाएगा, जिसमें ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को रेखांकित किया गया है।
Current Affairs 2024
South Korean Author Han Kang को 2016 में उनकी कृति "द वेजिटेरियन" के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, ध्यान रहे नोबेल पुरस्कार उनके साहित्य "द वेजिटेरियन" के लिए दिया गया है, जिसमें एक महिला के मांस खाना बंद करने के फैसले के विनाशकारी परिणाम होते हैं।
South Korean Author Han Kang की उपलब्धि
उनका उपन्यास "ह्यूमन एक्ट्स" 2018 में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए अंतिम सूची में शामिल किया गया था। नोबेल साहित्य सम्मान की लंबे समय से आलोचना होती रही है। आलोचकों की दलीलें हैं कि इसमें कहानियों से ज्यादा शैली पर जोर दिया जाता है और यह यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी लेखकों पर बहुत अधिक केंद्रित है। इसके साथ ही इस सम्मान के पुरुष-प्रधान होने का भी आरोप लगता रहा है। अब तक 119 लेखकों को यह सम्मान दिया गया है जिनमें महिलाओं की संख्या सिर्फ 17 है। इससे पहले 2022 में फ्रांस की लेखिका एनी एरनॉक्स को यह सम्मान दिया गया था।
Nobel Prize 2024
- इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हुई। अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा 7 अक्टूबर से हुई।
- 8 अक्टूबर को जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
- 9 अक्टूबर को डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी।
कौन से दिए जाएंगे नोबल पुरस्कार
शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा 11 अक्टूबर को और अर्थशास्त्र के लिए इस सम्मान की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी।
