एजुकेशन

Simultala Awasiya Vidyalaya Result 2026: BSEB ने जारी किया सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Entrance Exam Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब biharsimultala.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

Simultala Awasiya Vidyalaya Result 2026

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Entrance Exam Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब biharsimultala.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची Male और Female कैटेगरी में अलग अलग PDF फॉर्मेट में अपलोड की है। BSEB की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक सिमुलतला आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

उम्मीदवार कक्षा 6 या कक्षा 11 जिस भी स्तर की परीक्षा में शामिल हुए थे, उससे जुड़ा रिजल्ट लिंक खोलकर चयनित छात्रों की सूची चेक कर सकते हैं।

Simultala Awasiya Vidyalaya Result 2026 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले biharsimultala.com वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर Important Links सेक्शन में जाएं।
  • SAV Entrance Exam 2026 Male Result या SAV Entrance Exam 2026 Female Result लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
  • मेडिकल टेस्ट और एडमिशन की जानकारी बाद में मिलेगी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी सिर्फ प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है। मेडिकल टेस्ट और आगे की दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य की ओर से अलग से नोटिस जारी कर दी जाएगी। चयनित छात्रों को सलाह है कि वे एडमिशन शेड्यूल, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी अपडेट के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article