एजुकेशन

Shivratri Essay, Nibandh, Mantra In Hindi: शिवरात्रि पर ऐसे तैयार करें निबंध, मिलेंगे शत प्रतिशत मार्क्स

Shivratri Essay, Nibandh, In Hindi (शिवरात्रि पर निबंध) : आज यानी 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि का (Shivratri Essay In Hindi) पर्व है। अक्सर स्कूल में टेस्ट व पेपर में सावन शिवरात्रि पर निबंध लिखने के लिए (Sawan Shivratri Essay) आता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए शिवरात्रि पर निबंध, भाषण, मंत्र लेकर आए हैं।

Image

Shivratri Essay, Nibandh In Hindi: सावन शिवरात्रि पर सबसे छोटा व शानदार निबंध

Shivratri Essay, Nibandh, In Hindi (शिवरात्रि पर निबंध): सनातन धर्म में शिवरात्रि का पर्व सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से (Shivratri Essay In Hindi) एक है। वैसे तो प्रत्येक माह शिवरात्रि का पर्व आता है, लेकिन सावन माह के शिवरात्रि का विशेष (Sawan Shivratri 2024) महत्व है। इस दिन आदिदेव महादेव की विधिवत पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है तथा जीवन में आने वाले कष्टों का निवारण होता है और अकाल मृत्यु का भय खत्म (Sawan Shivratri Essay) होता है। इस दिन कांवण यात्री शिवलिंग पर भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं। कहा जाता है शिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के मिलन का दिन (Essay On Shivratri In Hindi) होता है।

इस बार सावन माह के शिवरात्रि का पर्व आज यानी 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दौरान होने वाले स्कूल टेस्ट व पेपर में सावन माह के शिवरात्रि पर निबंध लिखने के लिए भी आता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए सावन माह के शिवरात्रि पर शानदार निबंध लेकर आए है। यदि आप इस तरह शिवरात्रि पर निबंध लिखते हैं तो आपको शत प्रतिशत मार्क्स मिलेंगे।

Sawan Shivratri Essay In Hindi: सावन शिवरात्रि पर निबंध

यदि आप सावन माह की शिवरात्रि पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो ध्यान रहे सीमित शब्दों में निबंध लिखें। साथ ही अपने निबंध या भाषण की शुरुआत भगवान शिव के मंत्रों से करें। इससे पढ़ने वाले को आपके निबंध के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी।

Shivratri Essay In Hindi: कैसे लिखें सावन शिवरात्रि पर निबंध

ध्यान रहे किसी भी विषय पर निबंध लिखते समय सबसे पहले इसे तीन से चार भागों में विभाजित कर लें। जिससे पढ़ने वाले को समझने में काफी आसानी होगी। इससे आपका निबंध सबसे अलग और शानदार होगा।
  • प्रस्तावना
  • सावन कब शुरू हो रहा है?
  • सावन शिवरात्रि का महत्व
  • सावन शिवरात्रि का इतिहास

Essay On Shivratri In Hindi: सावन शिवरात्रि पर सबसे छोटा व दमदार निबंध

हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के रूप में जाना जाता है। इस दिन कांवड़िये भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करने व विधि विधान से पूजा अर्चना करने से जीवन में आने वाले सभी कष्टों का नाश होता है और अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। कहा जाता है कि समुंद्र मंथन के दौरान सृष्टि की रक्षा के लिए भोलेनाथ ने हलाहल नामक विष पिया था। ऐसे में सावन माह में सभी देवताओं ने विष के प्रभाव को कम करने के लिए उनपर जल अर्पित किया था। इसके बाद से सावन माह में भगवान शिव को जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article