एजुकेशन
SEED 2026 Result Released : सिम्बायोसिस डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 19, 2026, 06:25 PM IST
SEED 2026 Result 2026 : सिम्बायोसिस डिजाइन एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। जो उम्मीदवार SEED 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
seed 2026 result
SEED 2026 Result 2026 : सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID) ने आज 19 जनवरी 2026 को सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (SEED) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sid.edu.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन SEED 2026 रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी SEED ID और पासवर्ड की जरूरत होगी।
SEED 2026 रिजल्ट स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? How to Download SEED 2026 Scorecard
जो उम्मीदवार SEED 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sid.edu.in पर जाएं।
- अब SEED 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपने SEED 2026 ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें
- SEED स्कोरकार्ड 2026 आपको स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगा।
- अपनी डीटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें और फिर भविष्य के लिए प्रिंटआउट सेव करके रख लें।