एजुकेशन

School Closed News Today: यूपी, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बंद हुए स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 09:32 AM IST

School Closed News in India: पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश और जलभराव के कारण भारत के कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कहीं 5वीं तक के स्कूल बंद हैं, तो कहीं 12वीं तक भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Image

स्कूल बंद (image - canva)

भारी बारिश की वजह से उत्तर भारत में तबाही मची है, खासकर पहाड़ी इलाकों में मुसीबत बढ़ती जा रही है। ऐसे में बच्चों को ध्यान में रखते हुए जगह जगह छुट्टियों का ऐलान किया गया है। आज 12 जुलाई को निम्नलिखित राज्यों और इलाकों में स्कूल बंद किए गए हैं। कहीं 5वीं तक के स्कूल बंद हैं, तो कहीं 12वीं तक भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

गाजियाबाद के स्कूल बंद

गाजियाबाद में स्कूल 15 जुलाई तक बंद हैं। जिला मजिस्ट्रेट की यह घोषणा जिले में भारी बारिश के मद्देनजर आई है।

उत्तर प्रदेश के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में बारिश के अलावा कांवर यात्रा के चलते राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद हैं। यहां 16 जुलाई तक स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

हरियाणा स्कूल बंद

क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पंचकुला जिले के स्कूल आज बंद हैं। यहां तक कि आईएमडी ने भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब में स्कूल बंद

पंजाब सरकार ने 13 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है, जबकि चंडीगढ़ में स्कूल गुरुवार तक बंद रहेंगे।

उत्तराखंड के स्कूल बंद

उत्तराखंड, हरिद्वार जिला प्रशासन ने कांवड़ मेले को देखते हुए कक्षा 1-12 तक के सभी स्कूलों को 10-17 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है. जिला मजिस्ट्रेट धीरज गर्ब्याल ने कहा, ''कांवड़ मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 10 से 17 जुलाई तक सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है।''

दिल्ली के स्कूल बंद?

भारी बारिश को देखते हुए कल दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। हालांकि, प्रशासन ने आज स्कूल बंद होने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए संबंधित स्कूलों से संपर्क करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article