एजुकेशन

School Reopen News Today: एक बार फिर बढ़ी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां, जानें कब से खुलेंगे आपके स्कूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 19, 2023, 10:46 AM IST

School Reopen News Today: तेज गर्मी के मौसम की मार सभी को झेलनी पड़ रही है। मौसम के इस गर्म मिजाज को देखते कुछ राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) केा बढ़ा दिया गया है जबकि कुछ राज्यों के स्कूल टाइमिंग को बदल दिया गया है।

Image

School Reopen News Today in Jharkhand in hindi

School Reopen News Today: ग्रीष्मकालीन अवकाश से जुड़ा फिर नया अपडेट आया है, मध्य प्रदेश सरकार के बाद अब झारखंड सरकार ने भी फिर से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। मौसम के इस गर्म मिजाज को देखते झारखंड समेत कुछ राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) केा बढ़ा दिया गया है जबकि कुछ राज्यों के स्कूल टाइमिंग को बदल दिया गया है।

School Reopen Date in Jharkhand: किस तारीख से खुलेंगे स्कूल

झारखंड सरकार ने गर्मी की स्थिति को देखते हुए, यह घोषणा की है कि कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 21 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह तीसरी बार है इस साल झारखंड में ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाया गया है। इससे पहले सरकार ने 11 जून और 14 जून को ग्रीष्म अवकाश बढ़ाने की घोषणा की थी। फिलहाल अब स्कूल 21 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।

School Reopen Time in Jharkhand: झारखंड स्कूल की टाइमिंग

अभी तक के अपडेट के अनुसार, राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए सोमवार यानी आज 19 जून को स्कूल खुलने थे। हालांकि 19 जून से स्कूल खुलने का कारण एक यह भी था कि पाठ्यक्रम को समय से शुरू व खत्म किया जा सके। दूसरी तरफ जबकि 9 से 12वीं की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित की जाएंगी।

School Reopen in Jharkhand Latest News Today

नए आदेश के अनुसार, 21 जून तक, राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त/ गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी स्कूल कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए बंद रहेंगे।

झारखंड में इन दिनों अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले एक दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article