School Holiday Today: मणिपुर के स्कूलों के छात्रों व अभिभावकों के लिए बड़ी खबर रही है। यहां आज यानी 22 अगस्त 2026 को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। बता दें एनआरसी और जनगणना 2027 से जुड़ी मांगों को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया था। तीन दिन की यह बंदी गुरुवार, 20 अगस्त से शुरू हुई और शनिवार, 22 अगस्त तक चलेगी।
Manipur School Closed Today: सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों में छुट्टी
बता दें इस आदेश में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले सभी संस्थान शामिल हैं, जिनमें बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर, काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर, CBSE और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूल भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद करने का आदेश तब दिया है जब मणिपुर के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन और 48 घंटे की आम हड़ताल तेज हो गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफओ के पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें आवेदन, जानें क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
School Closed In Manipur: प्रदर्शनकारियों की मांग
कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' (JFD) ने मांग की है कि राज्य में जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) को अपडेट किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने इस आंदोलन के तहत रैलियां, सड़क जाम और अन्य विरोध-प्रदर्शन किए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा IIT कानपुर, हिंदी में शुरू करेगा वोकेशनल कोर्स
Delhi NCR School Closed Today Or Not: क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं?
बता दें दिल्ली एनसीआर के स्कूल आज खुले हैं। यहां स्कूलों में किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
