एजुकेशन

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफओ के पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें आवेदन, जानें क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFO) के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 80 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ एपीएफओ के पदों पर निकली वैकेंसी

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFO) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (UPSC EPFO APFO Recruitment 2026) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिय के जरिए असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कुल 80 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPSC EPFO APFO Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2026 है। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख भी 11 सितंबर 2026 है। यहां आप यूपीएससी एपीएफओ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिय व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026: ईपीएफओ एपीएफसी आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 22 अगस्त 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date For Apply Online) - 11 सितंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (Pay Exam Fees Last Date) - 11 सितंबर 2026
  • यूपीएससी एपीएफसी एग्जाम डेट (UPSC APFC Exam Date) - 20 दिसंबर 2026

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026 Qualification: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी के लिए क्वालिफिकेशन

यूपीएससी असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026 Apply Online: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करे, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

UPSC EPFO APFO Recruitment 2026 Admit Card: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड

योग्य उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा से पहले ई-प्रवेश पत्र (e-Admit Card) जारी किया जाएगा। ई-प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख से पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाक या ई-मेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि खाता बनाते समय अपना वैध और सक्रिय ई-मेल आईडी उपलब्ध कराएं, क्योंकि आयोग उनसे संपर्क करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग कर सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article