Winter Vacation : उत्तर भारत के कई सारे राज्य हैं, जहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा उत्तर भारत समेत कई राज्य हैं, जहां पर जिला स्तर पर फैसले लिए जा रहे हैं। पहाड़ी राज्यों के अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत बिहार यूपी में कड़ाके की सर्दी के चलते बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दोनों ही सर्दियों की छुट्टी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में छुट्टी बढ़ाने या फिर विंटर वेकेशन का क्या अपडेट है...
कई राज्यों में सर्दी और घने कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टियां 14 या फिर 15 जनवरी तक ही थीं मगर यहां राज्यों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। 17 जनवरी यानी आज की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा यूपी के कुछ जिलों में भी 17 जनवरी 2026 तक स्कूलों की छुट्टियां हैं और कुछ जगहों पर स्कूल की टाइमिंग बदली गई है। ऐसे में पेरेंट्स और बच्चों दोनों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल से जुड़ी जानकारी के लिए प्रशासन के हर अपडेट पर अपनी नजर बनाए रखें।
बिहार में स्कूल की छुट्टी का अपडेट Bihar School Closed Today
बिहार की बात करें तो राज्य में सर्दी के बच्चों के विंटर वेकेशन खत्म हो चुके हैं। ऐसे में 17 जनवरी यानी आज से बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। राज्य के किसी भी स्कूल में अगर को अपडेट आता है तो इस लेख के जरिये आपको सूचित कर दिया जाएगा।
हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Haryana School closed
हरियाणा में 17 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई थी। अगर छुट्टियां बढ़ाई नहीं जाती हैं तो फिर 19 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। हालांकि पेरेंट्स को फिर सलाह दी जाती है कि वे जिला प्रशासन के अपडेट पर नजर रखें।
नोएडा में स्कूल बंद हैं या फिर खुले Noida School Closed or not
नोएडा में भी बढ़ती सर्दी के चलते नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल 16 और 17 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे। 18 जनवरी को रविवार है और ऐसे में बच्चों को 3 दिन की छुट्टी मिल गई थी।
चंडीगढ़ में स्कूल की छुट्टी का अपडेट Chandigarh school closed Update
चंडीगढ़ की बात करें तो यहां पर आज यानी 17 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई थी। ऐसे में अगले हफ्ते मंडे से स्कूलों के फिर से खुलने की उम्मीद है। इसे लेकर स्कूल या फिर जिला प्रशासन फैसला लेगा।
राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी Rajasthan Winter Vacation
राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड की मार देखते हुए स्कूल बंद को लेकर नए फैसले लिए गए हैं। जिला कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, हनुमानगढ़ जिले में नर्सरी से लेकर 5वीं क्लास तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद थे। अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे।
