एजुकेशन

School Closed Today: खराब मौसम के चलते यूपी, उत्तराखंड और झारखंड में स्कूल बंद, जानें दिल्ली में क्या है छुट्टी को लेकर अपडेट

School Closed Today: देश के कई राज्यों में मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई शहरों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं कहां-कहां स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

Image

School Closed Today (Photo - AI/Newsroom Verified)

School Closed Today: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश (UP) और उत्तराखंड के कई जिलों में प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। लगातार बारिश के कारण जलभराव और आवागमन में होने वाली असुविधा से बच्चों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों से सामने आए स्कूल बंद (School holiday) होने से जुड़े ताजा अपडेट्स।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और तराई इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है -

इन जिलों कक्षा 1 से 12वीं तक बंद रहेंगे स्कूल

लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, अयोध्या, कौशांबी गोरखपुर और कानपुर देहात में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक स्कूलों सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

कक्षा 1 से 8 तक इन स्कूलों में बंद रहेंगे स्कूल

मिर्जापुर, बदायूं, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा में मौसमी गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह लगातार स्कूल के संपर्क में रहें ताकि छुट्टी से लेकर आने वाले दिनों में आवश्यक अपडेट की जानकारी उन्हें समय पर मिल सके।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट और स्कूलों में छुट्टी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम विभाग (IMD) ने भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। भूस्खलन (Landslide) और नदियों के उफान पर होने के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावट, और पौड़ी गढ़वाल जैसे संवेदनशील जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सुरक्षा के मद्देनजर बंद किए गए हैं। यहां कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही पहाड़ी मार्गों पर यात्रा न करने और बच्चों को घर के भीतर ही सुरक्षित रखने की अभिभावकों से अपील की गई है।

रांची में बंद रहेंगे स्कूल

झारखंड की राजधानी रांची में भी बीते कुछ दिनों से मौसम की चाल खराब है। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए यहां 1 से 12वीं तक स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आज 26 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली में क्या है छुट्टी को लेकर स्थिति?

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों (NCR) में भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी तक छुट्टी को लेकर कोई अपडेट नहीं है। यहां स्कूलों का संचालन आम दिनों की तरह जारी रहेगा। छुट्टी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावकों को सलाह है कि बच्चे के संबंधित स्कूल से संपर्क करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article