एजुकेशन

Kanpur School Closed Tomorrow: बारिश का अलर्ट! कानपुर में कल 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Kanpur School Closed Tomorrow: कानपुर में बारिश के अलर्ट के चलते कल यानी 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। इस बात की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर ने आदेश जारी कर दिया है।

Image

Kanpur School Closed Tomorrow: कानपुर में कल 26 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

Kanpur School Closed Tomorrow: मौसम ने एक बार फिर करवट ले (Kanpur School Closed Tomorrow) ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अगले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में तेज गर्जना के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए यूपी के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते कानपुर जिले में कल यानी 26 सितंबर 2026 को 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

इस बात की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, अत्यधिक वर्षा एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर के आदेशानुपालन मे जनपद कानपुर नगर के समस्त परिषदीय / मान्यता प्राप्त / अशासकीय सहायता प्राप्त / सी०बी०एस०सी० / आई०सी०एस०ई० / संस्कृत / अन्य बोर्डों के प्री प्राइमरी से कक्षा–12 तक के समस्त विद्यालयों मे दिनांक 26 सितम्बर 2026 का एतद द्वारा अवकाश घोषित किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article