एजुकेशन

School Closed: बागपत से लेकर गाजियाबाद तक, बारिश और कांवड़ के चलते आज कहां कहां स्कूल बंद?

School Closed today 05 August 2026: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज 5 अगस्त को कांवड़ यात्रा के चलते कई जिलों में स्कूल बंद हैं, वहीं बारिश के कारण भी कई जगह स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Image

यूपी के कई जिलों में आज स्कूल बंद

School Closed today 05 August 2026: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज 5 अगस्त को कांवड़ यात्रा के चलते कई जिलों में स्कूल बंद हैं, वहीं बारिश के कारण भी कई जगह स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस बीच छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज मेरठ के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं या नहीं? यहां आप जान सकते हैं।

कांवड़ यात्रा 2026 और श्रावण शिवरात्रि के मद्देनज़र मेरठ में 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अवकाश की घोषणा (Schools Closed)की है। जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक छुट्टियां रहेंगी।

बागपत में स्कूल बंद

बागपत में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया गया है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे। गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के कारण नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेज 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद हैं। नोएडा और अन्य क्षेत्रों के लिए कोई आधिकारिक सामान्य बंद का आदेश नहीं है।

रामपुर जिला प्रशासन ने भी श्रावण मास के चलते बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है वहां स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का सड़क मार्ग से अधिक संख्या में आवागमन के चलते छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षा-12 तक के ऐसे समस्त विद्यालय जोकि बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित हैं एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है।

Kya Aaj Delhi Ke School Band Hain: क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

बता दें दिल्ली के स्कूलों में आज यानी 5 अगस्त को किसी प्रकार का कोई अवकाश नहीं है। स्कूल अपने समय पर संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article