एजुकेशन

School Closed in Rajasthan: राजस्थान में भारी बारिशा का कहर जारी, जयपुर समेत इन जिलों में आज भी बंद रहेंगे स्कूल

School Closed in Rajasthan: पिछेल एक हफ्ते से राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के कई जिलों में जलभराव की खबरें सामने आई हैं। राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट है। इसी को देखते हुए आज यानी 13 अगस्त 2024 को भी कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई है। राजधानी जयपुर में जिला कलेक्टर की ओर से स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Image

राजस्थान में स्कूल बंद

Photo : iStock

School Closed in Rajasthan Jaipur: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। राज्य में विभिन्न हादसों में करीब 30 लोगों की असामयिक मौत भी हो चुकी है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक के बाद स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज यानी 13 अगस्त 2024 को राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत दौसा, करौली और गंगापुर सिटी के स्कूलों में छुट्टी (Rajasthan School Closed) रहेगी। राजस्थान के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं। जयपुर जिला कलेक्टर का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटो में 7.95 इंच बरसात हुई है। वहीं, राजस्थान में 20 कोचिंग और करीब 5 हज़ार स्कूल बंद रहेंगे। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित हुई है। अब तक प्रदेश में औसत से करीब डेढ़ गुना ज़्यादा बारिश हुई है। जैसलमेर, फलौदी, टोंक, डीग, सवाई माधोपुर, करौली में भारी बारिश की चेतावनी है।

School Closed in Jaipur: जिला कलेक्टर ने किया अलर्ट

जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर के आदेश पर सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों को भी बंद रखा जाएगा। मंगलवार को भी बच्चों के लिए स्कूलों को बंद रखा गया है। हालांकि, स्कूल का ऑफिशियल कार्य जारी रहेगा।

4-5 दिनों तक रहेंगे प्रभावित

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर अभी 4-5 दिनों तक प्रभावित रह सकता है। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिले ऐसे हैं जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्कूलों को बंद रखा जा सकता है। जलभराव के चलते छात्रों को स्कूल पहुंचने में आ रही परेशानी को देखते हुए जिला कलेक्टर छुट्टी का ऐलान कर सकते हैं

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article