01 January 2026 School Closed: न्यू ईयर 01 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानें दिल्ली, बिहार, यूपी में क्या है छुट्टी का स्टेटस
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Dec 31, 2025, 06:54 PM IST
School Closed 01 January 2026 Happy New Year school holiday: नववर्ष 2026 का आगाज हो रहा है। हर कोई नववर्ष के आगमन को लेकर उत्साहित रहता है। ऐसे में स्कूली छात्र और उनके अभिभावक न्यू ईयर होलीडे को लेकर उत्सुक रहते हैं। आइये जानते हैं कि क्या न्यू ईयर 2026 यानी 01 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे या खुले हैं।
School Closed 01 January 2026: न्यू ईयर 01 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे (Image: Canva)
School Closed 01 January 2026 Happy New Year school holiday: नववर्ष 2026 का आगाज हो रहा है। हर कोई नववर्ष के आगमन को लेकर उत्साहित रहता है। ऐसे में स्कूली छात्र और उनके अभिभावक न्यू ईयर होलीडे को लेकर उत्सुक रहते हैं। आइये जानते हैं कि क्या न्यू ईयर 2026 यानी 01 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे या खुले हैं। बता दें कि पूरा देश 2025 को अलविदा और नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहा है। ऐसे में कई राज्य स्कूलों की छुट्टियां मना रहे हैं तो कई ठंडी हवा और प्रदूषण के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कई राज्यों में ठंड की मार ऐसी पड़ रही है कि स्कूलों की छुट्टी को लेकर पेरेंट्स और स्टूडेट्स के मन में यही सवाल है कि कल यानी 01 जनवरी 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या फिर खुले।
UP School Closed: यूपी में स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश में ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूल 01 जनवरी को बंद रहेंगे। यूपी में 01 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां हैं। मौसम के हालात के हिसाब से 01 जनवरी के बाद भी सर्दी की छुट्टियां जारी रह सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
Punjab School Closed: पंजाब में ठंड का कहर, 7 जनवरी तक स्कूल बंद
पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।
Bihar School Closed news: बिहार में 31 दिसंबर की छुट्टी का अपडेट
बिहार में अधिक ठंड और शीतलहर की वजह से कई जिलों में स्कूल बंद हैं। लेटेस्ट खबर के अनुसार, पटना में 2 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद हैं, क्योंकि यहां 3 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए पटना डीएम ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
Jharkhand School Holiday Update: झारखंड में स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट
झारखंड के स्कूल भी सर्दियों की छुट्टियां मना रहे हैं और ज्यादातर जिलों में 01 जनवरी की छुट्टी रहेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूल 01 जनवरी को बंद रहेंगे, क्योंकि बर्फवारी वाले इलाकों में सर्दियों की छुट्टियां लागू हैं।