एजुकेशन

Indian बैंक में 1500 अप्रेंटिस की भर्ती, फटाफट करें आवेदन, जानें योग्यता और उम्र सीमा

Indian Bank Recruitment 2026 Last Date: इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवार indianbank.bank.in पर से आवेदन कर सकते हैं।

Image

Indian बैंक में 1500 अप्रेंटिस की भर्ती

Indian Bank Recruitment 2026 Last Date: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए जरूरी खबर है। इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर आवेदन करने की आज यानी 25 नवंबर 2026 को आखिरी तारीख है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे Indian Bank Recruitment 2026 Official Website indianbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हुई थी। इसके तहत अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

Indian Bank Recruitment 2026 Eligibility

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उम्मीदवार की ग्रेजुएशन 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए। फाइनल रिजल्ट भी 1 नवंबर 2026 तक घोषित होना जरूरी है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SIDBI बैंक में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1.45 लाख तक

आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 नवंबर 2026 को 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

कैटेगरीअधिकतम उम्र में छूट
SC/ST5 साल
OBC3 साल
PwBD10 साल
1984 दंगों से प्रभावित उम्मीदवार5 साल

विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाओं को भी नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

योग्य लोगों का चयन कैस होगा?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) देना होगा।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

जिन उम्मीदवारों ने 1 अप्रैल 2022 या उसके बाद ग्रेजुएशन पूरी की है, उन्हें पहले NATS 2.0 पोर्टल nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। बैंक के मुताबिक, अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर 100 प्रतिशत पूरी प्रोफाइल वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।

Indian Bank Recruitment 2026 Steps to Apply

1. indianbank.bank.in वेबसाइट खोलें।

2. Careers सेक्शन में जाएं।

3. Engagement of Apprentices 2026 नोटिफिकेशन चुनें।

4. New Registration पर क्लिक करके जानकारी भरें।

5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

7. फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार न करें और फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article